बिहार में गुरुवार की सुबह कोरोना के 19 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव के अबतक कुल मामले 58 हो चुके हैं। बिहार का सिवान जिला अब कोरोनाे का हॉटस्पॉट बन गया है। आज मिले माम’लों में यहां के 19 मामले शामिल हैं, जिसके बाद सीवान जिले में ही कोरोना के कुल 27 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें से चार लोग ठीक हो चुके हैं।
सिवान के आज मिले मामलों में 16 एक ही परिवार के हैं। वे रघुनाथ प्रखंड के एक गांव के हैं। वहीं एक मरीज दूसरे प्रखंड का है, जो दुबई से सीवान लौटा था। वहीं जिस परिवार के 16 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं उस परिवार का एक सदस्य हाल ही में ओमान से लौटा था। इनमें शामिल 12 महिलाएं हैं और चार पुरुष हैं।

सिवान से मिला एक और मामला 16 मार्च को दुबई से लौटे एक व्यक्ति का है। इसके साथ ही बेगूसराय में भी दो मामले गुरुवार को पॉजिटिव मिले हैं। उनमें 15 वर्षीय लड़का और एक 18 वर्षीय युवक है। स्वास्थ्य विभाग उनका विवरण जुटा रहा है कि कहीं उनकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री तो नहीं या विदेश से लौटे किसी व्यक्ति के संपर्क में तो दोनों नहीं आए। यदि एेसा है तो ठीक है नहीं तो ये चिंता की बात साबित हो सकती है।
वहीं अब जिला प्रशासन ने सिवान के एक गांव से 97 लोगों को कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर पटना भेजा है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार की शाम इसी गांव के चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पटना से सूचना मिलने के बाद सभी चार संक्रमितों को देर रात जिला प्रशासन ने बस से मुख्यालय बुलवाया और जांच के लिए पटना भेज दिया।
मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हुई महिलाओं में एक पूर्व में पॉजिटिव हुए युवक की मां और दूसरी पत्नी है। तीसरा युवक रिश्तेदार है और चौथी एक नाबालिग किशोरी है। ऐसे में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना की च’पेट में हैं।

उधर, जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। सूत्रों की मानें तो अभी पीड़ितों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ और लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
बताते चलें कि जिले में 27 मार्च को पहला कोरोना का संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद 31 मार्च को बड़हरिया प्रखंड में दो, दरौली व हसनपुरा प्रखंड में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को रघुनाथपुर के एक गांव के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। जिला प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीजों के स्वजनों की भी जांच कराई गई।
जानकारी के मुताबिक सिवान में ओमान से लौटे परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले एक फिर सोमवार को मिले पांच मामले और आज 16 पॉजिटिव केस एक ही परिवार के पाए गए हैं। इस तरह सिवान में अब कोरोना संक्रमितों को संख्या 27 हो गई, जिनमें चार ठीक होकर होम आइसोलेशन में हैं।


