BankBreaking NewsUTTAR PRADESH

UP: 31 जनवरी और 1 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, जानें कारण…

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ वेतन संशोधन वार्ता वि’फल होने के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी बैंक ह’ड़ताल का आह्वान किया है। यही नहीं लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़’ताल करने का निर्णय किया है। इसके अलावा अप्रैल से अनि’श्चतकालीन ह’ड़ताल का भी ऐलान किया गया है।

मार्च में लगातार आठ दिन अवकाश रहेगा
मार्च में होली और अन्य छुट्टी को मिलाकर करीब आठ दिन बैंक बंद होने के आसार हैं। इसमें आठ मार्च को रविवार, 09 व 10 मार्च को होली का अवकाश, 11,12,13 मार्च को हड़”ताल, 14 मार्च को दूसरा शनिवार व 15 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। यूनियन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो बैंक एक अप्रैल से अनि”श्चितकालीन हड़’ताल पर जाने को वि’वश होगी। आठ जनवरी को भी बैंक हड़’ताल पर थे।
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के वि’रोध में आठ जनवरी को ‘भारत बंद’ का ऐलान किया था। गौरतलब है कि 31 जनवरी को जहां आर्थिक सर्वे आएगा तो वहीं एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.