BankBIHARBreaking NewsSTATE

PNB नौकरी करने वालों को दे रहा 3 लाख रुपये, खाते में जीरो बैलेंस होने पर भी मिलेगा ये पैसा!

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक नौकरी करने वालों के लिए खास खाता लेकर आया है, जिसमें आपको कई खास सुविधाएं मिलेंगी. इस खाते का नाम PNB MySalary Account है. इस अकाउंट को 4 कैटेगिरी में बांटा गया है – सिल्वर, गोल्ट, प्रीमियम और प्लैटिनम. इसमें सभी पे-स्केल वालों को अलग-अलग कैटेगिरी के हिसाब से बांटा गया है. इसके अलावा इसमें आपको 20 लाख रुपये तक का फ्री बीमा भी मिलेगा. आइए आपको इस खाते के बारे में डिटेल में बताते हैं-

जानें किस तरह किया है कैटिगराइज्ड?

इस खाते में 10 हजार से लेकर 25 हजार प्रति माह तक सैलरी वालों को सिल्वर कैटेगिरी में रखा गया है. इसके अलावा 25001 रुपये से लेकर 75000 वालों को गोल्ड की कैटेगिरी में रखा गया है. 75001 रुपये से लेकर 150000 रुपये वालों को प्रीमियम कैटेगिरी में रखा है. वहीं, 150001 रुपये से ज्यादा सैलरी वालों को प्लैटिनम कैटेगिरी में रखा गया है.

PNB ने किया ट्वीट

nullपीएनबी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अपनी Salary को बेहतर manage करना चाहते हैं? तो PNB MySalary Account पर खुलवाएं. इसके अलावा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के साथ-साथ ओवरड्राफ्ट और स्वीप सुविधा भी पाएं.

My Salary Account के साथ सैलरी को करें बेहतर मैनेज
>> सैलरी की quantum के आधार पर चार वेरिएंट – सिल्वर, गोल्ड, प्रीमियम, प्लैटिनम
>> 20 लाख रुपये तक का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
>> ओवरड्राफ्ट और स्वीप सुविधा उपलब्ध

मिलेगी 3 लाख तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा
इस खाते को आप जीरो बैलेंस के साथ ओपन करा सकते हैं. इसके अलावा इसमें मिनिमम क्वाटरली एवरेज बैलेंस भी जीरो ही है. इसके अलावा इसमें ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी भी मिलती है. सिल्वर कैटिगिरी वालों को 50 हजार रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा गोल्ड वालों को 150000, प्रीमियम वालों को 225000 और प्लेटिनम वालों को 300000 रुपये कर ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी.

इस लिंक पर करें विजिट
अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.pnbindia.in/salary-saving-products.html पर विजिट कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.