AccidentBIHARBreaking NewsSTATE

दानापुर पीपापुल हा’दसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 श’व भी बाहर निकाला

DANAPUR: दानापुर पीपापुल हादसा मामले में अपडेट आया है। जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबी सवारी गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय  गोताखोर, NDRF और SDRF की मदद से गंगा नदी से 9 श’वों को भी निकाला गया है। अन्य श’व को निकालने की कवायद जारी है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। घ’टनास्थल पर दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद है। वही घट’नास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 

गौरतलब है कि सवारी गाड़ी पर 20 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी सवारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीपापुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में समा गई। सवारी गाड़ी की छत पर जो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान तो बचाई लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से सवारी गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला वही 9 श’वों को भी निकाला गया है जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है। 

अब तक 9 ‘श’व को गंगा से बाहर निकाला गया है। मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 साल का एक बच्चा और 14 साल की बच्ची भी शामिल है। गंगा में डूबे अन्य लोगों की तला’श जारी है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.