AccidentBIHARBreaking NewsPATNASTATE

ब्रेकिंग : पटना में बड़ा हा’दसा / पुल से गंगा में गि’री गाड़ी, 10 से अधिक की मौ’त; श’वों को निकालने का काम जारी

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की अल सुबह बड़ा हाद’सा हो गया है। यहां एक सवारी गाड़ी गंगा (Van drowned in Ganga) में डूब गई। इस वैन में सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोगों के डू’बने की आशंका जताई जा रही है। यह  हाद’सा दानापुर के समीप बने पीपा पुल (Accident on pantoon bridge in Danapur) पर हुआ। हा’दसे के काफी देर के बाद एसडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंची। करीब तीन घंटे की म’शक्‍कत के बाद गोताखो’रों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है। कुछ श’वों को गाड़ी से बाहर निकाला गया है। क्षेत्रीय सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर के विधायक रीतलाल यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बच्‍चे और महिलाएं सहित करीब 10 लोग सवार थे। दो लोग गाड़ी की छत पर भी बैठे थे, जिन्‍होंने कू’दकर अपनी जान बचा ली।

घट’नास्‍थल पर मची है ची”ख-पुकार

बताया जा रहा है कि पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है। हा’दसे की भयावहता के मुताबिक तत्‍काल राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों में गु’स्‍सा है। दानापुर के पीपा पुल घाट पर लोगों की भीड़ लग गई है। हर ओर चीख-पुकार मची है। वैन में सवार लोगों के स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वैन पूरी तरह गंगा में समा गई है। वह अभी दिखाई भी नहीं दे रही है।

अकीलपुर से दानापुर की तरफ आ रही थी गाड़ी

गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़‍ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्‍न हैं तो पीड़‍ितों के घर हाहाकार मच गया है।

गाड़ी और फंसे लोगों को निकालने की हो रही कोशिश

प्रशासन की टीम गंगा में गिरी गाड़ी और उसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में सवार लोगों के बचे होने की उम्‍मीद काफी कम है। हालांकि प्रशासन पूरी ए‍हतियात के साथ रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.