AccidentBIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : दिल्ली से दरभंगा जा रही बस पूर्वी चंपारण में प’लटी, दर्जनों लोग घा’यल, दो की हा’लत गं’भीर

कोटवा थानाक्षेत्र के गढ़वा खजुरिया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर रविवार को दिल्ली से दरभंगा जा रही बस स्टार ट्रेवेल्स यूपी 53 एफटी/5657 असंतुलित हो कर सड़क के किनारे गेंहू के खेत मे पलट गई। बस पलटने की आवाज सुन घट’ना स्थल पर पंहुचे आसपास के ग्रामीणों ने शीशा तो’ड़ बस में फसे यात्रियों को बाहर निकला। बाद में पहुंची पुलिस ने एनएच के एम्बुलेंस से इलाज के लिए पीएचसी कोटवा भेज गया जंहा डॉक्टरों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया। इस बस दुर्घ’टना में वैसे तो सभी यात्रियों को चो’टें आई परंतु ज्यादातर यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बसों से उनके गंतव्य स्थानों पर भेज दिया। कुछ यात्रियों को स्थानीय स्तर पर निजी चिकित्सालयों में इलाज के बाद छोड़ दिया गया।

  • Photo- मोतिहारी। घट’नास्थल पर परिवार व सामान के साथ बच्चे

 घाय’लों में रेणु देवी 25 वर्ष,  रीना देवी  38 वर्ष, रमन पासवान 26 वर्ष, संध्या कुमारी  10 वर्षीय सभी थाना बिरौल जिला दरभंगा। दिल्ली से गांव जा रहे थे और वहां घरो में सफाई का काम कर रहे थे। दामोदर पासवान 60 वर्ष सर फुट गया है। दिल्ली से कुशेश्वर स्थान दरभंगा जा रहे थे। ममता देवी 25 वर्ष सती घाट दरभंगा जा रही थी सर मे चोट आई है । गीता देवी 42 वर्ष दिल्ली से लोहनी समस्तीपुर जा रही थी सर और पैर मे चोट आई है ।महम्मद निजाम 62 वर्ष नोएडा से ठेगरी पोखरीया, थाना – बरधा अररिया जा रहे थे मजदूरी करते  हैं।

 घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ट्रक को ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ।बस में क्षमता से अधिक यात्री सावर थे।साथ ही छत पर किताबों के बंडल भी रखे गए थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में 100 कई संख्या में यात्री थे और उनके समान।इधर बस पलटने से एक एकड़ से अधिक खेत मे लगी गेंहूँ की खाड़ी फसल बर्बाद हो गई। खेत मालिक पूर्व मुखिया रईस आजम ने बताया कि वे स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इसकी शिकायत करेंगे।थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि बस स्टॉफ फरार हो गया है। बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.