AccidentBreaking NewsMAHARASHTRA

भंडारा जिला अस्‍पताल में लगी आ’ग, दस नवजात बच्‍चों की द’र्दनाक मौ’त; राहुल गांधी ने जताया दु’ख

महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार देर रात एक सरकारी अस्‍पताल  में आग लगने से दस नवजात बच्‍चों की द’र्दनाक मौ’त हो गई। अस्‍पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वार्ड में 17 बच्‍चों को रखा गया था।  नर्स ने  जब  वार्ड से धुंआ निकलते हुए देखा तो उसे हा’दसे के बारे में पता चला।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की दु’र्भाग्यपूर्ण घ’टना बेहद दुखद है। जिन बच्‍चों की इस हा’दसे में जान गई उन बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं महामंत्री से अपील करता हूं कि वे घा’यलों और मृ’तकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें।  

मिली जानकारी के अनुसार अस्‍पताल में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अस्‍पताल  के  सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने  से  10 बच्‍चों  की मौत हो गई और 7 को बचा लिया गया। धुआं निकलते देख अस्‍पताल में मौजूद नर्स जब तक वार्ड में पहुंची तब तक 10 बच्‍चे झुलस चुके थे। बता दें कि इस वार्ड में उन्‍हीं बच्‍चों को रखा जाता है जिनकी हालत काफी ना’जुक होती है और जन्‍म के समय जिनका वजन बहुत  कम  होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.