सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर फरदो के पास बुधवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अधेड़ को रौंदा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई। वह फरदो के समीप सड़क पार कर रहे थे। उनके पॉकेट से निकली पर्ची के आधार पर उनकी पहचान गोबरसही के प्रभात नगर निवासी बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता के रूप में की है। सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब नौ बजे सड़क पार करने के दौरान बैद्यनाथ को स्कॉपियो ने रौंद दिया।

जबतक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक स्कॉर्पियो को लेकर सरैया की ओर भागने में सफल रहा। सदर थानेदार संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि मृ’तक के शर्ट के पॉकेट से एक पर्ची मिली है।जिसपर बैद्यनाथ साह, गोबरसही व मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसपर कॉल कर परिजन को बुलाया गया। मौके पर उनकी बेटी ज्योति कुमारी और पुत्र आर्यन कुमार पहुंचकर शव का शिनाख्त की। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। आगे की कार्रवाई की कवायद की जा रही है।





Leave a Reply