AccidentBreaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

बिहार से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही बस यूपी के कन्नौज में पलटी, 5 लोगों की द’र्दनाक मौ’त, कई बु’री तरह घा’यल..

बिहार के मधुबनी से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही बस कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के सौरिख के पास एक कार से टकरा कर पलट गई। इस हा’दसे में बस में सवार पांच लोगों की मौ’त हो गई जबकि करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री ज’ख्मी हुई हैं। घायलों को सौरिख और सैफई के अस्पताल भेजा गया है। यह हा’दसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़क सुबह हुआ।

बताया जा रहा है लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में कामगार और प्रवासी अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस कई लोगों को लेकर दिल्ली जा रही है। बस एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय सौरिख के करीब सामने खड़ी एक लग्जरी कार से बस की ट’क्कर हो गई। बस की रफ्तार तेज होने से टक्कर भी तेज हुई और दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी।

हाद’से के बाद बस में सवार सवारियों में ची’ख पुकार मच गई। हादसे की आवाज़ से आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। सौ थाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई। लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौ’त की बात सामने आई है। ज’ख्मी हुए दो दर्जन लोगों को एंबुलेंस की मदद से पास के सौरिख और इटावा के सैफई के अस्पतालों में भेजा गया है।

खड़ी कार से हुई ट’क्कर
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर सौरिख के पास पहले से ही एक किनारे खड़ी हुई थी। कार में सवार लोग सुबह टॉयलेट के लिए उतर कर किनारे खड़े थे। इसी बीच पीछे से आई बस अपनी स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर पाई और सीधे कार से जा ट’कराई। उसके बाद दोनों गाड़ियां पलटी खाती हुई एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। दोनों गाड़ियां क्षति’ग्रस्त हो गईं।

बस में सो रहे थे लोग, ट’क्कर के बाद मची ची’ख पुकार
रविवार की भोर जिस वक्त हाद’सा हुआ, उस समय बस में सवार ज़्यादातर लोग नींद में थे। टक्कर के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस से निकलने की होड़ में भी कई लोग ज’ख्मी हो गए। गहरी नींद में सो रहे ज़्यादातर लोग समझ ही नहीं पाए के हुआ क्या है। इसी आपाधापी में पांच लोगों की मौ’त भी हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.