मुज़फ़्फ़रपुर जिले में लगभग रोजाना ही सड़क हा’दसों में लोग अपनी जान गँवा रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घ’टनाये रोकने की दिशा में अधिकारियों के साथ कई बार बैठके हुई, पर कोई सार्थक का’र्रवाई नहीं हो सकी.
इस बीच आज सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित निजी यात्री बस ने बैरिया गोलंबर के नजदीक एक इंजीनियरिंग के छात्र को टक्कर मार दी, जिस छात्र गंभी’र रूप से घा’यल हो गया. घायल युवक की पहचान मोतीपुर के बिरहिमा गाँव निवासी किराना व्यापारी भरत चौधरी का पुत्र रणधीर कुमार जायसवाल बताया जाता है.

आनन फानन में घाय’ल छात्र को बैरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस बीच बस का चालक व खलासी मौका पाकर फ’रार हो गए.
दुर्घ’टना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग आ’क्रोशित हो गए और बस में जमकर तो’ड़फो:ड़ करते हुए बस को बुरी तरह क्ष’तिग्र’स्त कर दिया.

स्थानीय लोगो ने पुलिस पर भी गं’भीर आ’रोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस को सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

वरीय अधिकारी को सूचना देने के बाद अहियापुर थानाध्यक्ष के साथ ही क्यूआरटी प्रभारी सुनील कुमार रजक दल-बल के साथ मौके पर पहुँच कर आ’क्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराया और मौके से जाम समाप्त कराया गया.




Leave a Reply