माफ कर दीजिए भैया, गलती हो गई.. अब कभी नहीं भागेंगे। जब तक जिंदगी रहेगा.. तब तक आपके पास ही रहेंगे। सब घर में परेशान है। मम्मी पापा सब परेशान हैं.. प्लीज भैया जहां बोलिएगा वही रहेंगे। भैया एक बार माफ कर दीजिए.. भैया एक बार भैया…यह आवाज है चंदन की। चंदन तेज प्रताप यादव का वह नौकर है, जिस पर तेज प्रताप यादव ने चोरी का आरोप लगाया है।n
बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव के पैसे चुराकर उनका नौकर चंदन ऐश कर रहा है। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें चंदन एक बड़े होटल में महंगे कपड़े पहनकर बड़े स्टाइल से शराब पीते दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर कर तेजप्रताप ने पुलिस पर सवाल खड़े किए थे। तेजप्रताप का कहना था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
तेज प्रताप यादव ने 21 जून 2022 को सचिवालय थाने में अपने ही नौकर के ऊपर चोरी का इल्जाम लगाया था। जिसमें उन्होंने लाखों रुपए चुराकर भागने की बात कही थी। हाल में चंदन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने पुलिस प्रशासन पर उंगली उठाते हुए कहा कि उनका चोर नौकर चोरी के पैसे से ऐश कर रहा है और पुलिस पुलिस प्रशासन उसको पकड़ नहीं रही है। अब चंदन एक ऑडियो भी आया है जिसमें वह मंत्री तेज प्रताप यादव से माफी मांग रहा है।
बात उस समय की है जब तेज प्रताप यादव एक साधारण विधायक थे। उस समय महागठबंधन की सरकार नहीं बनी थी 21 जून 2022 को उन्होंने अपने लेटर पैड पर सचिवालय थाना में अपने नौकर चंदन कुमार पर, जो कि किदवईपुरी का रहने वाला है।
तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाया था कि चंदन मेरे आवास 2 एम स्टैंड रोड से मेरा आईफोन और कीमती सामान और तीन बैग चोरी करके भाग गया। करीब 7-8 साल से चंदन मेरे घर में काम करता था। उसे मेरे घर की आलमीरा की चाबी भी पता थी। मैं अपनी माता जी के आवास 10 सर्कुलर रोड में घटना से करीब 3 सप्ताह पूर्व शिफ्ट हो चुका था।
मेरी अनुपस्थिति में उसने मेरे 2 एम स्टैंड रोड आवास से बंद अलमीरा खोलकर तीन बैग चोरी किया। जिसमें महत्वपूर्ण कागजात, कीमती कपड़े, सोने की चैन जिस जिसका वजन 40 ग्राम है, नगद 2 लाख 25 हजार , जो घर के आपात खर्चा के लिए रखा गया था। उसे चोरी कर ले भागा।

21 जून 2022 को तेज प्रताप ने दर्ज कराई थी शिकायत।
चंदन चोरी किए हुए पैसे से ऐश कर रहा
8 महीने बाद चंदन कुमार का एक वीडियो तेज प्रताप यादव के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर करते हुए बताया गया कि चंदन चोरी किए हुए पैसे से ऐश कर रहा है। वीडियो में जिसको चंदन बताया जा रहा है वह एक लग्जरी कमरे में रुका हुआ है और उस कमरे के सोफे पर बैठ कर शराब पी रहा है। इस वीडियो को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव के आपत्ति दर्ज कराई गई।
दरअसल पटना के रहने वाला नौकर चंदन अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एक साल पूर्व ही आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही वो फरार चल रहा है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नही कर पाई है। चंदन ने लाखों रुपए कैश और महंगे सामान तेज प्रताप के 2 एम स्ट्रेड रॉड स्थित सरकारी आवास से चोरी की थी। पूरे मामले पर मंत्री तेज प्रताप ने अपनी गहरी नाराजगी पुलिस प्रशासन पर जताई है।



Comment here