नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के उमराव बीघा के निकट ट्रेन से कटने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं किशोर हाथ में मोबाइल और कान में हेडफोन लगाकर किशोर गाना सुन रहा था। वही रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई और हेडफोन लगे होने के कारण किशोर को हॉर्न की आवाज दी, लेकिन किशोर हॉर्न की आवाज नहीं सुन सका, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
शौच के लिए घर से निकला था किशोर
वहीं मृतक किशोर की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के उमराव बीघा गांव निवासी राजू चौहान के 16 वर्षीय पुत्र श्यामलाल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुभाष कुमार ने बताया कि घर में शौचालय नहीं है और शौच करने के लिए उसका छोटा भाई घर से बाहर गया था इसी दौरान हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि कान में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए किशोर घर से ही निकला था। इसी क्रम में ट्रेन के चपेट में आने से ही भाई की मौत हुई है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि मोबाइल पूरी तरह टूटी हुई है। हेडफोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आनन-फानन में तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा रेलवे पुलिस और हिसुआ पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर हिसुआ थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।



Comment here