Uncategorized

बिहार के दो दर्जन अफसरों को नई जिम्मेदारी, किसे कहां मिली पोस्टिंग

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं मूल कोटि के दो दर्जन अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। अररिया, बांका, समस्तीपुर व जहानाबाद जिले में नए उप विकास आयुक्त पदस्थापित किए गए हैं। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विशाल आनंद को पटना का नया नगर दंडाधिकारी बनाया गया है।

इन जिलों में नए उप विकास आयुक्त: जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खगड़िया, रोजी कुमारी काे उप विकास आयुक्त अररिया, अपर समाहर्ता, गया, अंजनी कुमार को उप विकास आयुक्त, बांका, उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय, संदीप शेखर प्रियदर्शी को उप विकास आयुक्त ,समस्तीपुर तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, किशनगंज, मनोज कुमार को जहानाबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है

नवादा की जिला भू अर्जन पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह को अपर समाहर्ता, बक्सर बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अनिल कुमार को निदेशक, जन शिक्षा सह अपर सचिव शिक्षा विभाग, इजतबा हुसैन को संयुक्त सचिव, सांस्थिक वित्त शाखा, राजीव रंजन को संयुक्त सचिव, श्रम संसाधन, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के उप सचिव सुमन प्रसाद साह को अपर समाहर्ता, कटिहार, गया के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गया, राजीव को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, गया।

पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अमित कुमार को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पश्चिम चंपारण, दुर्गेश कुमार को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मुजफ्फरपुर, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, सारण, नीरज कुमार दास को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, दरभंगा व सहायक निदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, प्रभात कुमार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के रूप में पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.