पटना मध निषेद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। मौके से चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

जब्त कंटेनर।
शनिवार की रात करीब दो बजे पटना मध निषेद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की खेप आने वाली है। गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई।
गठित टीम और सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भिखनपुरा के पास शक के आधार पर एक कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। कंटेनर में करीब 800 कार्टून विदेशी शराब की खेप लदी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर के 27 साल का लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। वहीं अप चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर के 36 साल का रमेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों के निशानदेही पर शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

सदर थाना।
पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पटना मध निषेद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप आने वाली है। इसके बाद उक्त कंटेनर को जब्त किया गया है। मौके से चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया है। कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कंटेनर से करीब 800 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया गया है।




Comment here