Uncategorized

गुड़गांव से मधुबनी पहुंचा प्रेमी जोड़ा..स्टेशन से बॉयफ्रेंड फरार

गुड़गांव से एक प्रेमी जोड़ा बिहार के मुधुबनी पहुंचा। प्रेमी रेलवे स्टेशन पर बहाना बनाकर फरार हो गया, जबकि प्रेमिका उसका इंतजार करती रह गई। जब युवक नहीं लौटा तो प्रेमिका ने उसकी तलाश शुरू की। उसे ढूंढने के लिए वो काफी भटकी।

फिर 13 दिन बाद प्रेमी के आधार कार्ड की मदद से प्रेमिका बेनीपट्टी पहुंची। थाने का चक्कर काटने के बाद वो युवक के गांव पहुंची। जहां से वो किसी तरह से रविवार को प्रेमी के घर तक गई। प्रेमी के घर पर उसने जमकर हंगामा किया। वो लड़के को बुलाने की मांग कर रही थी। उसका कहना है कि घरवालों ने ही उसे छिपा दिया है। मामला बेनीपट्टी के अरेर थाना भदुली गांव का है।

लड़की गुड़गांव की रहने वाली है। उसका दावा है कि भदुली गांव के मदन यादव के छोटे बेटे मनोज यादव से उसने 3 साल पहले शादी की थी। लड़के के परिवार ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया। युवती इंसाफ के लिए पुलिस और कोर्ट के चक्कर लगा रही है।

लड़की ने दावा किया है कि 3 साल पहले दोनों ने शादी की थी।

मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है प्रेमिका

लड़की मूल रूप से पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के सुंदरवन गांव निवासी अंजूरा खातून है। उसने कहा कि मनोज यादव के साथ 3 सालों से गुड़गांव में रहती थी। दो महीने पहले मनोज उसे गांव में कामकाज की बात कहकर घर आ गया।

काफी देर होने के बाद जब वो दिल्ली गया तो उससे वो जिद करने लगी कि अब उसे भी अपने घर भदुली ले जाए। गांव लाने के लिए मनोज राजी हो गया और वो उसके साथ करीब 13 दिन पहले ट्रेन से मधुबनी स्टेशन आई।

हंगामे के बाद प्रेमी के घर पहुंची पुलिस।

हंगामे के बाद प्रेमी के घर पहुंची पुलिस।

आधार कार्ड से मिला था प्रेमी का पता

लड़की अपनी आपबीती बताते हुए लड़के को सामने लाने की जिद करने लगी। लड़के के परिवार वालों ने भी कई दिनों से लड़के से संपर्क नहीं होने की बात बताई। काफी देर तक हुए हंगामा के बाद लड़की पुलिस की मदद से लड़के के घर में घुस गई, लेकिन लड़के के परिवार वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी लड़की को लेकर थाने चले गए।

अरेर थाना अध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने कहा कि पुलिस की तरफ से लड़की को लड़के घर में रखने दबाव बनाया जा रहा है। वे लोग नहीं रखेंगे तो लड़की के आवेदन देने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.