मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के हरीसभा स्थित हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आज श्रद्धा और भव्यता के साथ जगद्धात्री पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी- तीनों पूजा विधिवत संपन्न हुईं।



पूजा के दौरान पारंपरिक विधि से बलि अनुष्ठान भी किया गया, जिसमें सिसकोरा, गागार, नींबू आदि का बलि दी गई।



पूजा उपरांत भोग और प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में समिति के अध्यक्ष देवाशीष गुहा, सचिव चंदन राय, मंगलमय लहरी, उज्जवल दास, अर्पण बस, अमरनाथ चटर्जी, विजय दास,

मीनल कांति सिंह, सुभाशीष बोस, डॉ. दुर्गापद दास, प्रणय मजूमदार, सौमित्र बनर्जी, अरिजीत चटर्जी, कौशिक दास, गौरव शाह, नीला बोस,



झूम दास, रमा बनर्जी, शुभालेखा सिन्हा, प्याली चटर्जी सहित पुरोहित सुकांतो बनर्जी की विशेष भूमिका रही।





Leave a Reply