मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर स्थित काली मंदिर में बीती रात जागरण कार्यक्रम के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस झड़प में एक युवक घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, गन्नीपुर ठाकुर टोला निवासी सोनू कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वर्ष काली पूजा का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार पहली बार जागरण कार्यक्रम रखा गया था, जो देर रात तक चलता रहा।


लगातार बज रहे तेज डीजे की आवाज से आसपास के लोग, विशेषकर बीमार परिवारजन, परेशान हो गए। जब कुछ लोगों ने डीजे की आवाज बंद करने या कम करने की बात कही, तो बंगाली टोला के कुछ मनचले युवकों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी।


वहीं पीड़ित सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि जागरण में शामिल कई युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने पहले उसके चाचा के साथ बदसलूकी की और फिर बीच-बचाव करने पर उसे भी बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में सोनू को गंभीर चोटें आईं।


सूचना मिलते ही 112 की टीम ने मौके पर पहुंच डीजे बंद कराया। वहीं घायल युवक को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





Leave a Reply