MUZAFFARPUR

सीएम नीतीश ने संभाली प्रचार की कमान, वैशाली में लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला

वैशाली: वैशाली जिले की 8 विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है जिसके लिए एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली विधानसभा क्षेत्र के प्रेमराज हाई स्कूल मैदान पर चुनावी सभा को सम्बोधित किया और जदयू उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल को जीताने की अपील लोगो से की.

नीतीश कुमार ने लालू यादव पर बोला बड़ा हमला

नीतीश कुमार ने इस दौरान लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि पहले वाला 15 साल के बारे में आप जानते ही है कि कुछ काम नहीं होता था. उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 7 साल में खुद पद से हटने के बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया.

लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर हमला :यही नहीं नीतिश कुमार ने लागातार लालू यादव पर हमला बोला कहा कभी सुना है कि घर के आदमी को कोई सीएम बनाता है. हमने तो अपने घर के किसी को कुछ नहीं बनाया लेकिन उसने अपनी पत्नी को बेटा को बेटी को ही राजनीतिक पदों पर बैठा दिया.

सीएम के सभा के दौरान ड्रोन उड़ा रहे युवक को पकड़ा गया

सीएम के आगमन के दौरान उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गई जब सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन उड़ा रहे एक युवक को पकड़ लिया. आनन फानन में युवक को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले कर उसे गोरौल थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया.

युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

पकड़े गए युवक का नाम अमन कुमार है जो महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है और महुआ से लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार के साथ आया था लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ा रहा था. इस बारे में ग़ोरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है.

121 निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीटों में से 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के चुनाव में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और भोजपुर जिले शामिल हैं. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.