बिहार : राज्य सरकार में पर्यटन विभाग के मंत्री राजू कुमार सिंह ने VIP पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के बयानों पर कड़ा पलटवार किया। मंत्री सिंह ने कहा कि “मैं पागलों की बातों का जवाब नहीं देता। मुकेश सहनी जो कहते हैं कि उनके साथ धोखा हुआ, वह खुद धोखेबाज हैं। उन्होंने बीजेपी को धोखा दिया, जबकि बीजेपी किसी को धोखा नहीं देती।”

मंत्री राजू सिंह ने जनता और जनप्रतिनिधि के बीच समन्वय की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि इसी कारण वह जाति, धर्म या वर्ग की परवाह किए बिना लोगों का समर्थन प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में निषाद समाज के लोग उन्हें वोट देते हैं और सदन में भेजते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता के प्रेम और स्नेह के कारण ही वे क्षेत्र के लिए काम कर पा रहे हैं।

मुकेश सहनी पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वार्थ और केवल राजनीतिक लाभ के लिए काम करने वाले लोगों का मोह सभी से टूट जाता है और उनके साथ भी यही हुआ। राजू सिंह ने स्पष्ट किया कि निषाद समाज हमेशा उनके साथ रहा है, और वह कभी भी जात-पात की राजनीति में शामिल नहीं हुए। उन्होंने निषाद राज की परिकल्पना और अपने सिद्धांतों पर चलते हुए कहा, “जो मेरे साथ है वही मेरी जात है।”




Leave a Reply