पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक बिहार को सौगात दे रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर पीएम मोदी आज 12:30 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभारंभ करेंगे. साथ हीबैंक खाते में 105 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर भी. इससे एक करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों को लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश समेत ये मंत्री होंगे शामिल
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंह के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को बिहार की लगभग 20 लाख महिलाएं देखेंगी.

कैबिनेट में लिया गया था ये फैसला
नीतीश सरकार ने पिछले दिनों कैबिनेट में जीविका दीदियों के लिए सहकारी बैंक शुरू करने का फैसला लिया था. सहकारी बैंक के माध्यम से जीविका दीदी कारोबार के लिए लोन ले सकेंगी. जीविका दीदियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें जानकारी दी जाएगी कि कैसे आवेदन करना है.

कार्यकर्ताओं को मिलेंगे टैबलेट
आवेदक से भुगतान तक की प्रणाली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करेगी. जीविका दीदियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए 12000 कार्यकर्ताओं को टैबलेट भी दिया जाएगा. जिससे वो आसानी से डिजिटल कार्य कर सकें.
2 करोड़ महिलाओं से CM का हुआ संवाद
आज ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो रही है. इसी साल 2 करोड़ महिलाओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाद किया था. जिसमें अधिकांश जीविका दीदी थी. उनकी समस्याओं को संवाद के माध्यम से भी दूर किया जा रहा है और उनके सुझाव पर ही बिहार सरकार ने बिहार के प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को ₹2,10000 देने का फैसला लिया है और इस महीने 10000 की पहली किश्त महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियां होंगी.

7% देना होगा ऋण पर ब्याज
केंद्र और बिहार सरकार मिलकर महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीविका बैंक शुरू करने के बाद से जीविका दीदियों के लिए लोन लेना और आसान हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को दिए जाने वाले लोन का ब्याज 10% घटाकर 7% कर दिया है.
2006 में जीविका की हुई थी स्थापना
बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2006 में जीविका की स्थापना की थी. महिला वोटर में 40 प्रतिशत से ज्यादा जीविका दीदी हैं. सीएम नीतीश का जीविका दीदी ड्रीम प्रोजेक्ट हैं.




Leave a Reply