मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के समीप बागमती नदी में स्नान के दौरान 12 वर्षीय अभिमन्यु कुमार, पिता कृष्णा शर्मा नदी की तेज धार में बह गया। बताया जा रहा है कि आज सावन की सोमवारी के अवसर पर मंदिर पर जल चढ़ाने और पवित्र स्नान को लेकर भारी भीड़ जमा हुई थी। अभिमन्यु भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ बागमती नदी में स्नान करने गया था।


स्नान के दौरान अचानक तेज धार में बहने से वह डूब गया। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव होने के कारण वह पानी में डूब गया। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


वहीं आसपास के इलाके में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंचे बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दुल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।








Leave a Reply