MUZAFFARPUR

60 साल का प्रेमी 50 साल की प्रेमिका को लेकर हुआ फरार, डॉक्टर की पत्नी वकील के साथ भागी

पूर्णिया : कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है. इस कहावत की सच्चाई का मामला पूर्णिया में देखने को मिला है. उम्र भले ही बीत चुका हो, पर प्यार करने की ललक ने 60 साल के एक व्यक्ति और 50 साल की महिला को पास ला दिया. यही नहीं समाज की परवाह किए बगैर दोनों भाग गए.

डॉक्टर की पत्नी और वकील की कहानी 

बताया जाता है कि दोनों छोटी से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे. माता-पिता ने लड़की की शादी एक डॉक्टर से करवा दी. वहीं प्रेमी वकील बन गया. मगर दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे. फोन के कांटेक्ट में रहे. मौका मिलते ही घर से भाग खड़े हुए.

डॉक्टर ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया

इसी बीच पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक डॉक्टर ने स्थानीय थाने में अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया. पुलिस आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

डॉक्टर ने बताया कि सहरसा का एक वकील है जो उनके क्लीनिक जाने के बाद पत्नी से बराबर मिलने जुलने आया करता था. उन्हें शक है कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा.

कोर्ट में महिला का बयान दर्ज

इस मामले में के. हाट थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि डॉक्टर के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई.

पुलिस ने सहरसा से वकील सहित डॉक्टर की पत्नी को बरामद किया. दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में महिला का 183 और 184 का बयान दर्ज करवाने में जुट गई है.

घटना के बाद हर कोई हैरान

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर को दो बेटा और एक बेटी है. दोनों बेटा एमबीबीएस कर रहा है.

वहीं बेटी कंपटीशन की तैयारी कर रही है. इसी बीच इस घटना ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.