MUZAFFARPUR

संसद में नहीं हूं, वरना ..वक्फ बिल पर लालू ने BJP को खूब सुनाया

पटना: राज्यसभा में वक्फ संसोधन बिल पास होने को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. इधर लालू यादव ने अपने पुराने दिन याद करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. कहा कि अगर वे संसद में होते तो केंद्र सरकार के खिलाफ अकेले ही काफी थे.

पुराना वीडियो शेयर किया

लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे लोकसभा में बोलते दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ लालू यादव ने लिखा है कि ‘संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो, लेकिन हमने सदा वक्फ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है.

सदन में नहीं हूं’

लालू यादव ने कहा कि सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख्यालों, ख्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं. यह देख कर अच्छा लगा. अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अड़िगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है.

वक्फ संसोधन बिल 2010 समर्थन

दरअसल, लालू यादव वक्फ संसोधन बिल 2010 के दौरान लोकसभा में भाषण दे रहे थे. वे तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समर्थन में बोल रहे हैं. कहते हैं कि सरकार ने जो संसोधन लाया है यह ठीक है. हमलोग इसका समर्थन करते हैं. कानून बहुत कड़ा बनाना चाहिए.

मुसलमानों की जमीन हड़पी’

मुसलमानों की सारी जमीन हड़प ली गयी है. सरकार में काम करने वाले लोगों ने जमीन को बेच दिया है. वह जमीन कोई खेती-बाड़ी के लिए नहीं बल्कि प्राइम लैंड है. लालू यादव कहते हैं कि पटना के डाकबंगला में जितनी जमीन थी सभी पर अपार्टमेंट बन गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.