BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में पूर्व विधायक रामसूरत राय के मेले में बवाल, थिएटर के स्टेज पर डांसरों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

मुजफ्फरपुर : जिले के गरहा थाना क्षेत्र में इन दिनों पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय के नेतृत्व में आयोजित एक भव्य मेले की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अब यह मेला मनोरंजन के बजाय एक विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। मेले के दौरान संचालित एक थिएटर के स्टेज पर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपसी विवाद के बाद महिला डांसरों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा स्टेज जंग के मैदान में तब्दील हो गया और कलाकारों के बीच मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.