BIHARSTATE

मुजफ्फरपुर : पताही में युवक की ह’त्या कर श’व खेत में फेंका

मुजफ्फरपुर: सदर थाना के पताही गांव में दिन में धमकी के बाद रात में शशिभूषण कुमार उर्फ पुतुल की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की सुबह पताही गांव में घर से करीब एक किमी की दूरी पर खेत में मिला। सुबह में ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा हुआ देखा।

उसके शरीर पर किसी तरह का जख्म नहीं पाया गया है। शव के पास शराब की एक खाली बोतल मिली है। उसके शराब धंधे से जुड़े होने की बात बताई जा रही है। इसकी सूचना पर सदर थाने की पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंची कर छानबीन की। पत्नी चंचल देवी ने पुतुल की हत्या लेनदेन के विवाद में होने की बात पुलिस को बताई है।

हालांकि, देर शाम तक हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। पुतुल पताही में धोबी टोला के निवासी दिलीप साह का पुत्र था। शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा व सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य एकत्रित किया। सदर थानेदार ने बताया कि पुतुल शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था। सदर थाने में उसके खिलाफ शराब से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

पुतुल के शव के पास से शराब की एक खाली बोतले भी मिली है। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई। मामले की जांच चल रही है। पुतुल को एक लड़का और दो लड़की है। बड़ा लड़का 6 वर्ष का है। वही बेटी 5 और 3 वर्ष की है। पत्नी को मायके ले जाने के दौरान फोन पर मिली थी धमकी :

पुतुल की पत्नी चंचल देवी ने पुलिस को बताया कि मायके में उसकी दादी की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को पुतुल उनको मायके पहुंचाने गया था। राते 9 बजे पति से उसकी अंतिम बात हुई थी। चंचल ने पुलिस को बताया है कि दिन में जब पुतुल उसे मायके लेकर जा रहा था तब रास्ते में उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी।

कॉल करने वाला बकाए दो लाख रुपये के लिए धमकी दे रहा था। बोला कि दो लाख रुपये नहीं मिले तो उसकी हत्या कर देगा। फोन पर बार-बार पुतुल को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। चंचल ने आरोप लगाया कि लेनदेन के विवाद में दिन में धमकी देने के बाद रात में हत्या कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.