BIHARPATNASTATE

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर ट्रेजडी, दर्द सुनकर शिक्षा विभाग भी पसीज जाएगा

पटना : ट्रांसफर की प्रतीक्षा में बैठे बिहार के हजारों शिक्षक निराश हैं. वजह है कि 50000 से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो पाया है और जिनका स्थानांतरण हुआ है, मनचाही पोस्टिंग नहीं मिल पाई है.

वहीं पटना जिले के लिए सबसे अधिक स्थानांतरण के आवेदन मिले थे. लेकिन शुरुआती चरण में ही बीमारी और असाध्य रोग के आधार पर गिने-चुने शिक्षकों का पटना में स्थानांतरण हुआ और बाकी का स्थानांतरण नहीं हुआ.

ऐसे में जो पटना में स्थानांतरण के लिए शिक्षक आवेदन किए थे वह काफी निराशा है.

‘हमें वापस हमारी पुरानी पोस्टिंग चाहिए’ 

बिहार के हजारों शिक्षकों के चेहरों पर इन दिनों निराशा और हताशा के गहरे बादल छाए हैं. जिस स्थानांतरण को वे अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत मान रहे थे, वही उनके लिए नई समस्याओं का सबब बन गया है. शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 1.30 लाख शिक्षकों का स्थानांतरण तो हो गया, लेकिन कई लोग नई जगह से खुश नहीं हैं.

अब ये शिक्षक विभाग के सामने गुहार लगा रहे हैं कि उनका स्थानांतरण रद्द करके उन्हें पहले वाली जगह वापस भेज दिया जाए और इसके लिए दोबारा आवेदन भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि जहां वे पहले पढ़ा रहे थे, वही जगह उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त थी.

पटना के लिए खत्म नहीं हो रहा इंतजार 

स्थानांतरण की इस कहानी में सबसे बड़ा आकर्षण और सबसे बड़ी नाकामी राजधानी पटना रही. हैरान करने वाला आंकड़ा यह है कि स्थानांतरण के लिए सिर्फ पटना जिले के लिए ही 17,000 से अधिक आवेदन आए थे. यह संख्या पटना की जमीनी हकीकत को बयां करती है.

विभाग के मुताबिक, पटना के 3,323 सरकारी स्कूलों में पहले से ही लगभग 25,000 शिक्षक तैनात हैं. यहां शिक्षक-छात्र अनुपात पहले ही संतुलन में है. प्राथमिक स्कूलों में औसतन 4-5 और मध्य विद्यालयों में 8-9 शिक्षक हैं.

ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में पटना की मांग करने वाले शिक्षकों का सपना टूटना तय था और यही हुआ.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.