Breaking News

किशनगंज में क्लास 9 की छात्र लापता:बस से स्कूल गई पर वापस नहीं आई, 4 दिनों बाद परिजन पहुंचे थाना

किशनगंज में स्कूल गई 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी सुबह बस से स्कूल गई थी। पर स्कूल की छुट्टी के बाद शाम में बस में नहीं चढ़ी। किशोरी के लापता होने से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली निवासी मनोज कुमार सिन्हा की 14 वर्षीय पुत्री अर्पिता सिन्हा शहर के मोतीबाग अंतर्गत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ती है। हर दिन की तरह बीते गुरुवार को अर्पिता सिन्हा सुबह 10 बजे स्कूल बस से गई थी। पर वापस नहीं आई।

परिजनो ने उसे हर जगह ढूंढा मगर वो कही भी नही मिली है। इसके बाद सोमवार को परेशान परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार यादव के समक्ष देते हुए केस दर्ज करवाया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.