बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव दादा बन गए हैं। अपनी पोती को गोद में लिए उनकी तस्वीर सामने आई है। साथ में दादी राबड़ी देवी भी हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी हॉस्पिटल में बेटे तेजस्वी और बहू राजश्री के संग दिखे। पोती को गोद में लेने की तस्वीरें लालू ने अपने ट्विटर पर शेयर की हैं।
लालू प्रसाद ने लिखा- अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है। उन्होंने इससे पहले एक और ट्वीट किया। जिसमें लिखा- कभी-कभार अनुभूति होती है कि नाती-पोती आपकी आत्मा का भी थोड़ा सा हिस्सा आपसे ले लेते हैं।
लालू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से पोती के साथ वाला वीडियो शेयर किया है।
राबड़ी देवी की गोद में उनकी पोती और पूरा परिवार।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।जिसमें उसका चेहरा दिख रहा है। हॉस्पिटल में बेड पर पत्नी राजश्री के बगल में उनकी बेटी है। वहीं पास ही डिप्टी सीएम बैठे हैं, जो अपनी बेटी को लाड करते दिख रहे हैं। उसका चेहरा अपने पापा से मिलता है।
तेजस्वी ने ये तस्वीर खुद ट्वीट की है। उन्होंने अपनी पत्नी-बेटी की 4 तस्वीरें साझा कर लिखा- खूबसूरत अवर्णनीय अहसास।

तेजस्वी ने फोटो ट्वीट कर लिखा है- खूबसूरत अवर्णनीय अहसास।




Comment here