Breaking News

Muzaffarpur : पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान:चैती छठ और रमजान में भी पानी के लिए हाहाकार

माैका चैती छठ व रमजान का, फिर भी ब्रह्मपुरा, मेहंदी हसन चाैक, नूनफर, बाटा चाैक, महेश बाबू चाैक, जूरन छपरा, इमलीचट्टी समेत शहर के कई इलाकाें में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। रविवार काे सुबह-सुबह पानी की सप्लाई बंद हाेने से जूरन छपरा में लाेग हंगामा करने लगे। तब नगर निगम की ओर से टैंकर भेजा गया। हालांकि, इसके बावजूद काफी संख्या में लाेगाें की परेशानी कायम रह गई। इमलीचट्टी के निकट दूसरे दिन भी पानी किल्लत से लाेग परेशान रहे। कुछ इलाकाें में निगम ने अस्थायी व्यवस्था कर पंप हाउस चालू कराया।

अधिकतर जगह परेशानी कायम रह गई। स्मार्ट सिटी से नाला बनाए जाने के दाैरान लगातार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हाे रही है। इमलीचट्टी बस स्टैंड के निकट दाे दिन पहले व जूरन छपरा राेड 3 के सामने शनिवार की रात नाला खुदाई के वक्त पाइप क्षतिग्रस्त हाे गई। इसलिए जूरन छपरा राेड 3, 4, 5, 6 से ब्रह्मपुरा, मेहंदी हसन चाैक, बाटा चाैक, नूनफर आदि माेहल्लाें में सुबह व दाेपहर में पानी सप्लाई नहीं हाे सकी। कुछ लाेगाें काे टैंकर से आपूर्ति हाे गई, लेकिन अधिकतर लाेग पानी के लिए परेशान रहे।

पार्षद बोले- पर्व-त्याेहाराें में भी स्मार्ट सिटी की एजेंसी गंभीर नहीं

पूर्व वार्ड पार्षद हरिओम कुमार की शिकायत है कि स्मार्ट सिटी की एजेंसी चैती छठ व रमजान जैसे माैके पर भी गंभीर नहीं है। पहले की तरह ही एजेंसी की लापरवाही जारी है। वार्ड 4 के पार्षद माे. सज्जाद ने कहा कि सेहरी के ऐन माैके पर लाेगाें काे पानी के लिए परेशानी हाे गई। इसके लिए लगातार लाेगाें के फाेन आते रहे। निगम के 4 टैंकर पहुंचने पर किसी तरह काम चला। इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के आसपास के लाेग भी परेशान रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.