Breaking News

सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का आज ही रिलीज हुआ था ये गीत, अब आई सुसाइड की खबर

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह ही आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

सूचना मिलते ही वाराणसी पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी और ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से उन्होंने आत्महत्या की. आज उनकी मौत की खबर आई है जिससे पूरी इंडस्ट्री में भूचाल सा आ गया और आज ही आकांक्षा का पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है.

बीते दिन ही आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह के साथ आने वाले इस वीडियो के बारे में अपने फैंस को अपडेट दिया था जो कि आज रिलीज किया जा चुका है. अभिनेत्री के खुदकुशी के कुछ देर बाद ही उनका नया गाना ये आरा कभी नहीं हारा रिलीज हुआ है जिसमें वे पावर स्टार संग जबरदस्त ठुमके लगाते देखी जा सकती हैं. इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है जबकि आकांक्षा पर ये फिल्माया गया है।

इस गाने के लिरिक्स जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन ने लिखे है जबकि इस गाने को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. ये अभिनेत्री का आखिरी भोजपुरी गीत है जिसमें वे पावर स्टार के साथ शानदार डांस करते देखी जा सकती है. वीडियो में अभिनेत्री धुआंधार डांस देख शायद ही कोई अंदाजा लगा सकेगा कि उनकी इस बेहतरीन मुस्कान के पीछे ऐसा कौन सा दर्द छिपा था जो उनकी जान का दुश्मन बन बैठा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.