Breaking News

बगहा में इंस्पेक्टर की छत से गिरने से मौत:3 दिन पहले मध निषेध विभाग में बने थे प्रभारी

बगहा में पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान की थाना की छत से गिरने से मौत हो गई है। शशि शेखर चौहान ने एसपी कार्यालय में 3 दिन पूर्व ही मद्य निषेध प्रभारी के तौर पर योगदान किया था। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यों का प्रभार देने इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान वाल्मीकिनगर थाना गए थे। अचानक थाना के नीचे बेहोशी हालत में इंस्पेक्टर खून से लहूलुहान मिले।

बगहा एसपी किरण कुमार गोरख यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर की मौत पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इंस्पेक्टर के लिखित आवेदन के आधार पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष के पद से हटाकर मद्य निषेध कार्यालय में जिम्मेवारी सौंपी गई थी।

इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान नवादा जिला के कौवा पोल मदारापुर के रहने वाले थे।

इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान नवादा जिला के कौवा पोल मदारापुर के रहने वाले थे।

इधर, इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान के वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष पद से हुए तबादले के बाद तनाव में रहने की की चर्चा तेज है। एसपी भी मृत्यु के कारण में थाना से पैर फिसलकर गिरने की बात कर रहे हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने छत की रेलिंग से छलांग लगाई है।

हालांकि जांच शुरू हो गई है। अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान नवादा जिला के कौवा पोल मदारापुर के रहने वाले थे। पत्नी साथ में रह रही थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.