श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में दर्शकों के लिए एक नए शो का आयोजन किया जा रहा है। विश्व जल दिवस के अवसर पर विज्ञान केंद्र के साइंस ऑन स्फेयर कक्ष में ‘ब्लू प्लैनेट’ नाम के शो को लॉन्च किया जाएगा। यह एक शो लगभग आधे घंटे का होगा। इस शो को देखने के लिए एंट्री फीस के अलावा भी अलग से फी देनी होगी। आम दर्शकों के लिए फीस 30 रुपए है वहीं स्कूल के बच्चों को डिस्काउंट दिया जाएगा। विश्व जल दिवस के अवसर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और साइंस लेक्चर भी आयोजित किया जाएगा।
रोचक तथ्यों के बारे में दी जाएगी जानकारी
इस शो में पानी से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताया जाएगा। इस शो में पृथ्वी पर पानी कैसे आया, इससे पूरे वातावरण में क्या प्रभाव पड़ता है, किस तरह की फसलों को उगाने में कितनी मात्रा में पानी का इस्तेमाल होता है, आदि कई स्लाइड्स दिखाए जाएंगे। इस साइंस ऑन स्फेयर में टेक्टॉनिक प्लेट कैसे बना, इसमें क्या बदलाव हुए, भारत में कितने टेक्टॉनिक प्लेट हैं, एक साल में कुल कितनी बार भूकंप आते हैं, आदि जानकारी भी आम दिनों में शो के माध्यम से दिखाई जाती है।

लगभग आधे घंटे का होगा एक शो
बाहर से कैसी दिखती है पृथ्वी, इसका दिखेगा नजारा
साइंस ऑन स्फेयर एक तरह का ग्लोब है जिसमें बाहर से पृथ्वी कैसी दिखती है इसका नजारा इसमें दिखाई देता है।इसमें जलवायु और पृथ्वी पर होने वाले हर गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इस नई तकनीक में पृथ्वी पर हो रहे हर तरह की गतिविधियों को लाइव देखा जा सकता है। इसकी लाइव जानकारी अमेरिका की सरकारी एजेंसी नेशनल ओसियनिक एंड एटमोसफियरिक एडमिनिस्ट्रेशन से मिलती है जो राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद को डाटा उपलब्ध कराती है।

Leave a Reply