नालंदा में एक अधेड़ ने शराब के नशे में चूहे मारने की दवा खा ली। जिसे इलाज के लिए परिजन शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल बिहार शरीफ लेकर पहुंचे, मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वारा खुर्द गांव का है। अधेड़ बारा खुर्द निवासी स्वर्गीय बाबू चंद साव के (50) वर्षीय पुत्र सुरेश साव हैं।
घटना के संदर्भ में अधेड़ के परिजन ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुरेश साव का एक पांव जख्मी हो गया था, वे लोग इलाज में लगे हुए थे, तभी वह कहीं से शराब पीकर चले आए और घर में रखा चूहा मारने का दवा खा लिया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अधेड़ को इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर कर दिया।
दरअसल ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद अधेड़ शराब पीने के बाद घरवालों पर गुस्सा गए और घर में रखा चूहा मारने की दवा खा ली। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चन्द्र ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। घटना के संदर्भ में पता लगाया जा रहा है।



Comment here