मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बुधवार को अचानक से आग लगने से सनसनी फ़ैल गई। आग प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 के बीच में स्तिथ मस्जिद के पीछे झाड़ियों में लग गई। आग धीरे धीरे लकड़ी के सिलाप में पकड़ लिया। इसके बाद आग तेज पकड़ ली। धुंआ निकलता देख रेल कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारी व दमकल टीम को दी।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना पर दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी रहे। रेल कर्मियों ने बताया की कोई व्यक्ति ट्रैक के तरफ से गया है।
सिगरेट पीकर झाड़ियों में फेंक दिया था। सिगरेट से आग झाड़ियों में लग गई। वही, मस्जिद के समीप रखी रेलवे ट्रैक के पुराने सिलाप पर आग पकड़ लिया। जिसके बाद वह धू धूकर जलने लगी। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
सूचना पर GRP व RPF समेत अन्य रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीकर झाड़ियों में फेंक दिया था। जिसके वजह से आग लग गई थी। हालांकि, अब आग पर काबू पा लिया गया है।



Leave a Reply