Breaking News

छपरा में मौ’त पर बवाल…मुखिया का घर फूंका…धारा 144 लागू:हाथ-पैर बांधकर 3 को पीटा था, 1 की हुई थी मौत;

छपरा में एक युवक की पिटाई से मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। इसके लिए बकायदा महापंचायत बुलाई गई। इसमें बदला लेने का फैसला लिया गया। इसके बाद भीड़ ने मुखिया रुपा देवी के घर हमला बोल दिया।n

कुछ युवकों ने इंस्टा पर लाइव आकर भी इस हमले का प्लान बनाया। पिटाई के इस वीडियो को अलग-अलग एंगल से सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को भड़काया गया। कुछ युवकों ने तो इंस्टा पर हमले के पहले का वीडियो भी डाला है। इसमें सैकड़ों बाइक से युवक मुबारकपुर गांव जाते दिख रहे हैं।

इन युवकों में मुबारकपुर गांव में मुखिया के घर हमला बोल। आगजनी की। परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद से इस गांव में माहौल गरमाया हुआ है। भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में धारा 144 लगाई गई है।

मुखिया के घर हमला करने के लिए इस तरह से युवक बाइकों पर निकले थे।

ये था पूरा मामला

मुखिया पति विजय यादव पर फायरिंग के आरोप में गुरुवार शाम 3 युवकों को फार्म हाउस में बंधक बनाया गया। तीनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। उनका इलाज पटना के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग भड़क गए और मुखिया के घर हमला बोल दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.