Breaking News

एक लड़का रे’प करता रहा बाकी 3 वीडियो बनाते रहे:छपरा में सरस्वती पूजा से लौटने के दौरान किया अगवा; परिवार को मा’रने की धमकी

छपरा में एक नाबालिग(15) के साथ रेप का मामला सामने आया। 28 जनवरी को लड़की सरस्वती पूजा में डांस देखकर लौट रही थी। रास्ते में 4 लड़कों ने पहले उसे अगवा किया फिर खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। एक लड़का रेप करता रहा और बाकी 3 इसका वीडियो बनाते रहे। लड़की कैसे-जैसे घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई।

इसके बाद बुधवार को पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 की तलाश जारी है। आरोपियों ने लड़की के परिवार को गोली मारने की भी धमकी दी थी। इसी के डर से वो चुप रहे।

मामला कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा। जहां शनिवार 28 जनवरी को रात 10 बजे नाबालिग गांव में हो रहे सरस्वती पूजा कार्यक्रम को देखकर घर जा रही थी। तभी आरोपी युवक द्वारा नाबालिग को रास्ते से उठाकर जबरन खेत ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

वहीं, आरोपी के तीन अन्य दोस्त इसका वीडियो बना रहे थे। इस मामले में एक आरोपी समहोता चंदा टोला निवासी रविन्दर यादव (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तीन अन्य आरोपी फरार है। सभी आरोपी नाबालिग के गांव के ही हैं।

लड़की ने बताया कि वो पूजा से लौट रही थी, तभी रविंद्र अपने 3 दोस्तों के साथ मिला। चारों मुझे उठाकर पास के खेत में ले गए। जहां रविंद्र ने मेरे साथ रेप किया। बाकी तीनों वीडियो बनाते रहे।

परिजनों ने घटना की जानकारी बुधवार शाम कोपा थानाध्यक्ष अजित कुमार को दी। पुलिस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर के दो घंटे के अंदर मुख्य आरोपी रविंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही।

छपरा में एक नाबालिग (15 वर्ष) के साथ रेप करने का मामला सामने आया। घटना कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा।

छपरा में एक नाबालिग (15 वर्ष) के साथ रेप करने का मामला सामने आया। घटना कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा।

इस संबंध मे कोपा थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि चार युवक के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही।

घटना के बाद चारों युवक द्वारा पीड़िता के परिजनों को धमकी दी जा रही थी। घटना के जानकारी अन्य लोगों के साथ साँझा हुआ तो गोली मार कर हत्या कर देंगे।

परिजनों द्वारा डरे सहमे होने के कारण दो दिन तक पुलिस को जानकारी नहीं दिया गया। जानकारी मिलने के दो घंटा के अंदर एक अभ्युक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य अभ्युक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए महिला कॉन्स्टेबल के साथ छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.