मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 35 साल के युवक के पेट में ग्लास पाई गई है। SKMCH में गुरुवार देर शाम पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे मरीज का डॉक्टर ने एक्स-रे कराया। एक्स-रे में उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास फंसे रहने की जानकारी हुई। इसके बाद डॉक्टर के होश उड़ गए। पीड़ित साहेबगंज के रामपुर असली गांव के 35 वर्षीय पवन कुमार साह है। उसकी हालत चिंताजनक है। डॉक्टर का कहना है कि ग्लास स्टील की है या शीशे की इसकी पड़ताल की जा रही है।
डॉक्टर को दिए जानकारी में उसने आरोप लगाया है कि पंद्रह दिन पूर्व वह अपने ससुराल माधवपुर गया था। वहां पर उसके ससुराल के लोगों ने (साला और अन्य) उसके साथ मारपीट किया था। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया था। होश आने के बाद से ही वह प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस कर रहा था। गांव के डॉक्टर से उसने इलाज कराया। वह इंजेक्शन लगाते थे, तो दर्द आराम हो जाता था और फिर बढ़ जाता था।
पवन के साथ इलाज के लिए SKMCH में उसकी 70 साल की बूढ़ी मां पहुंची थी। उनका कहना है कि वह बहुत गरीब है। कैसे बेटे का इलाज कराएगी। हालांकि, बुजुर्ग महिला भी कैसे पवन के प्राइवेट पार्ट में ग्लास घुसा इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता ग्लास कैसे अंदर गया। पवन का पेट काफी फूला हुआ है।

एक्स-रे में दिखा ग्लास।
ग्लास निकालने की प्रक्रिया की जा रही
वहीं, मामले में डॉक्टर का कहना है कि इस तरह के केस मे कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। दर्द अधिक बढ़ने वह जब इलाज को SKMCH पहुंचा तो डॉक्टर एक्स-रे कराने को कहा। एक्स-रे कराएं तो ग्लास फंसे रहने की जानकारी हुई। पवन ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान बेहोशी हालत में ससुराल पक्ष के लोग ही प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया।
डॉ. संतसेवी ने बताया कि मरीज का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। ग्लास निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। परिजनों के शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, डॉक्टर उसके इलाज मे लगे है। वहीं, शुक्रवार सुबह उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
युवक ने कहा कि वह हैदराबाद में रहता था। वह एक पेट्रोप पंप पर काम करता था। 20 दिन पहले अपने घर लौटा था। करीब 15 दिन पहले पत्नी प्रियंका देवी को मायके से लाने गया। लेकिन, ससुराल के लोगों ने मारपीट किया। इसमें वह बेहोश हो गया। जिसके बाद वह वापस आया था। बीते 15 दिनों से उसे दर्द होने लगी। ज्यादा दर्द होने पर वह मेडिकल पहुंचा था। इसके बाद अब उसे पटना रेफर कर दिया गया है।



Comment here