Breaking News

CM नीतीश कुमार की समाधान यात्रा:आज नालंदा में 7 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, नीरा कैफे का करेंगे शुभारंभ

समाधान यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा पहुंच रहे हैं। रहुई प्रखंड के सुपासंग पंचायत अंतर्गत उफरौल तथा रहुई नगर पंचायत के मिर्जापुर गांव पहुंचकर योजनाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुपसंग पंचायत का उफरौल टोला चकाचक हो गया है। नालियां पक्की हो चुकी हैं वहीं गलियां भी पीसीसी से चकाचक हो गई हैं। तो वहीं मिर्जापुर गांव के गलियों में भी पेवर ब्लॉक बिछाया गया है।n

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व पंचायत सरकार भवन,आंगनवाड़ी केंद्र, सुपासंग मध्य विद्यालय में रंग रोगन का कार्य किया गया है। नालों की पानी की जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई है। सड़कों के किनारे गैबीयन लगाए गए हैं। स्कूल के खेल के मैदान को विकसित कर दिया गया है। बिजली के लुंज पुंज तारों को दुरुस्त किए गए हैं तो वहीं सड़क किनारे उगी झाड़ियों की भी कटाई कर मिट्टी भराई का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री रहुई के दोनों पंचायतों के भ्रमण के उपरांत बिहार शरीफ के कर्पूरी भवन में जीविका दीदियों के साथ बैठक भी करेंगे। जहां वे जीविका दीदी का नीरा कैफे का भी उद्घाटन करेंगे। जिला समाहरणालय में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विकास कार्यों पर बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

  • 10:30 बजे सुबह :- सड़क सड़क मार्ग द्वारा पटना से प्रस्थान।
  • 12:00 बजे मध्य में हुई प्रखंड के सुभाष पंचायत अंतर्गत ग्राम सुपौल आगमन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना क्लस्टर का निरीक्षण।
  • 12:30 बजे ग्राम सुपौल प्रस्थान।
  • 12:33 बजे सुपासंग पंचायत सरकार भवन के समीप जीणोद्धार किए तालाब के पास आगमन जिंदा किए गए तलाब एवं जिले के मुख्य कार्य की लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण।
  • 01:03 बजे सड़क मार्ग द्वारा सुपासंग से ग्राम मिर्ज़ापुर के लिए प्रस्थान।
  • 01:23 बजे ग्राम मिर्जापुर आगमन एवं विकासात्मक कार्यो का निरीक्षण।
  • 01:53 बजे ग्राम मिर्जापुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान।
  • 02:00 बजे दोपहर में बिहार निजाय पथ से मोगलकुआँ तक निर्मित सड़क पर आगमण एवं निर्मित सड़क का उद्घाटन।
  • 02:05 बजे सड़क मार्ग द्वारा बिहार शरीफ नगर निगम परिसर के लिए प्रस्थान।
  • 02:10 बजे नगर निगम परिसर आगमन तथा कंट्रोल रुम भवन का निरीक्षण।
  • 02:25 बजे नगर निगम परिसर से बिहारशरीफ के लिए प्रस्थान।
  • 02:30 बजे बिहार शरीफ परिसदन आगमण एवं अल्प विश्राम।
  • 03:00 बजे बिहारशरीफ परिसदन से सड़क मार्ग द्वारा कर्पूरी भवन के लिए प्रस्थान।
  • 03:05 बजे बिहार शरीफ कर्पूरी भवन में आगमन एवं जीवीका दीदी द्वारा संचालित नीरा कैफे का उद्घाटन एवं जीविका दीदियों से संवाद।
  • 03:55 बजे बिहार शरीफ कर्पूरी भवन से सड़क मार्ग द्वारा नालंदा समाहरणालय के लिए प्रस्थान।
  • 04:00 बजे नालंदा समाहरणालय स्थित शहीद हरदेव भवन मैं आगमन एवं जिलास्तरीय बैठक।
  • 05: 00 बजे नालंदा समाहरणालय से पटना के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.