Breaking News

ठंड में अलाव ताप रहे लोगों पर गिरा दीवार:बक्सर में हुआ हादसा, एक की मौत; एक की हालत गम्भीर

बक्सर जिले के खलासी मोहल्ले में भीषण ठंढ के दौरान अलाव ताप रहे लोगो पर अचानक दीवार गिर गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही एक अन्य युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।जिसकी हालत सीरियस बताई जा रही है।स्थानीय लोगो द्वारा दीवाल में दबे दोनो लोगो को हॉस्पिटल पहुंचाया ।जहाँ डॉक्टरों ने एक को स्पोर्ट डेथ बताया।वही दूसरे की इलाज चल रही है।घटना मंगलवार कि रात 9 बजे की बताई जा रही है।इस घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वही , मॉडल थाना की पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी विकास पटेल द्वारा बताया गया कि पुराने मकान के बाउंड्री के पास ठंड के कारण हमलोगे आग ताप रहे थे।जहाँ कृष्ण बिहारीं राम 30 वर्ष और अविनाश कुमार 35 वर्ष भी बैठे हुए थे।आग तापने के लिए लड़की को दीवाल के छेद में फंसा तोड़ने के दौरान अचानक दीवाल उनके ऊपर आकर गिर गई।दोनो लोग उसमें दब गए।यह देख हमने आसपास के लोगो को जोर से आवाज देकर बुलाया तो मलबा हटा दोनो लोगो को हॉस्पिटल पहुंचाया गया ।जहां डाक्टर ने कृष्ण बिहारीं राम को मृत घोषित कर दिया।वही अविनाश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।जिनका इलाज करते हुए रेफर किया जा रहा है।इस घटना के बाद से ही दोनो के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सदर अस्पताल के डॉक्टर श्याम बाबू रजक द्वारा बतया गया कि दोनो को ग्रामीण हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दीवाल गीर गया है।कृष्ण बिहारीं की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।लेकिन अविनाश कुमार का तो एक पैर पूरी तरह से खराब हो गया है।जिनको इलाज करते हुए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर किया जा रहा है।वही इस सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.