बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफिया तस्करी के अलग-अलग तरीके निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छपरा के मशरख से सामने आया है। यहां गेहूं के खेत में शराब की खेती की जा रही थी। सड़क से लगे खेत में गेहूं की फसल बोई गई थी, लेकिन जमीन के अंदर शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को इसकी सूचना तो मिली थी, लेकिन जब टीम के साथ रेड मारने खेत में उतरे तो सिर चकरा गया। शराब को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट गए।

खेत में पुलिस रेड मारने गई तो हैरान रह गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को शराब मिली।
मशरख थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने गुरुवार सुबह खेत में रेड मारी। बड़ी मुसहर टोली में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में अवैध ढ़ंग से गैलन में छिपाकर रखी 200 लीटर महुआ फास और देसी शराब नष्ट की गई। जमीन के अंदर गड्ढा बनाकर ये शराब रखी गई थी।
नष्ट किये गए शराब और सामग्री 200 लीटर के आसपास बताई जा रही है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह और थाना पुलिस में प्रशिक्षु दारोगा अंजली प्रकाश की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ी मुसहर टोली में छापेमारी अभियान चलाया गया।
विगत कुछ दिनों से चोरी छिपके शराब बेचे जाने की बात बताई जा रही थी जिसके आलोक में कार्यवाई की गई। खेत मे।जमीन के अंदर शराब छिपाकर रखा गया था। प्लास्टिक के गैलनो में छिपा कर रखा गया 200 सौ लीटर महुआ फास नष्ट कर सभी उपकरणों और गैलनो में आग लगा दिया गया। वही पुलिस बल को आता देख शराब धंधेबाज फरार हो गए।



Comment here