Breaking News

4 बच्चों की मां….4 बच्चों के पिता संग फरार:मधुबनी में शादी से पहले से था अफेयर

मधुबनी में चार बच्चों की मां, चार बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। बचपन का प्यार याद आने के बाद शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका ने शादी कर दी। प्रेमी 4 बच्चे का पिता है जबकि प्रेमिका भी 4 बच्चे की मां है। दोनों का प्रेम प्रसंग दोनों की शादी से पहले से चल रहा था। डेढ़ महीने पहले अपने बच्चों को छोड़ दोनों ने भागकर शादी कर ली। इसको लेकर दोनों के परिवार के बीच विवाद बढ़ गया। बुधवार की सुबह दोनों परिवार में झड़प हुई जिसमें दोनों परिवार के कई लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के राम चौक कंटाही मंगपट्टी गांव के मलहा टोला का है। प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा थे। प्रेमी संतोष सहनी (35) की पहली शादी 15 साल पहले नेहरा गांव में हुई थी। वहीं प्रेमिका यसोधिया देवी (30) की पहली शादी 8 साल पहले दरभंगा जिला में हुई थी। लेकिन इन दोनों का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लड़के ने एक साल पहले घरवालों को बताया था

प्रेमी और प्रेमिका की पहली शादी से दोनों के 4-4 बच्चे हुए। वही प्रेमिका यसोधिया देवी अपनी पति को छोड़कर पिछले महीने 15 तारीख को अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। वहीं संतोष कुमार ने अपने घर वाले को 1 साल पहले भी दोनों के बीच के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद से ही परिवार संतोष कुमार पर दबाव बनाने लगा था, लेकिन संतोष कुमार और उसी गांव की यसोधिया देवी मौका पाते ही फरार हो गए।

दोनों परिवार के बीच मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं।

दोनों परिवार के बीच मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं।

दोनों के परिजन एक-दूसरे पर भगाने का लगाया आरोप

इधर, संतोष सहनी के भाई ने बताया कि मेरे भाई को यसोधिया देवी के घरवाले बहला-फुसलाकर भगा रखा है। जबकि लड़की के घरवाले बता रहे हैं कि संतोष कुमार सहनी मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। वही संतोष साहनी के बच्चे अपने मां के साथ ससुराल में ही रहते हैं और यसोधिया देवी बच्चे अपने नाना नानी के पास कंटाही में रहते हैं।

आए दिन दोनों परिवार में होती है लड़ाई

इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन झड़प होती है। इसी को लेकर आज फिर से दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई। लड़के भाई ने घर में घुसकर मारपीट करने और ढाई लाख रुपए लूट लेने का आरोप लगाया है। झड़प में दोनों पक्षियों से कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है। वही इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार की तरफ से नगर थाना में आवेदन दिया गया है वहीं थाना अध्यक्ष राजा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.