Breaking News

नालंदा में बेटी को जन्म देना पड़ा महंगा:ससुराल की दहलीज पर दरवाजा खुलवाती रही बहू, लोगों ने पहचानने से किया इनकार

नालंदा में बेटी को जन्म देना एक बहू को महंगा पड़ गया है। ससुराल की दहलीज पर आकर विवाहिता घर खुलवाने की विनती करती रही। इसके बावजूद ससुराली परिवार का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने तो विवाहिता को पहचानने से भी इनकार कर दिया है। मामला बिहार थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ले का है।

पीड़िता मोहल्ला निवासी आलोक कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी(32) है। बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार रविवार को महिला ससुराल आई थी। घंटो बीत जाने के उपरांत भी ससुराल के परिवार को बहू और बच्चे पर तरस नहीं आई। विवाहिता अपनी बेटी एवं मायके वालों के साथ घर के बाहर ही इंतजार करती रही।

घर के पास मायके वालों के साथ बहू।

घर के पास मायके वालों के साथ बहू।

दो लाख की डिमांड की गई थी

पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही मायके से रुपया लाने का दबाव पति और ससुराल के लोगों के पर बनाया जाता रहा है। इस बीच एक बेटी ने जन्म लिया, तभी से ससुराली परिवार ने बातचीत करना बंद कर दिया। बच्ची के जन्म होने के बाद एक कार्यक्रम को करने के लिए ससुराली परिवार की ओर से दो लाख की डिमांड की गई। पैसे देने के बावजूद भी पति या ससुराल के अन्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने बरबीघा नहीं पहुंचे। इसके बाद महिला अपने घर वालों के साथ ससुराल पहुंची। घर के बाहर हो रहे हो हंगामे के बीच मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए।

दहेज भी काफी ली गई थी

दरअसल, 20 जून 2021 को शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के गोलापर खरजम्मा गांव निवासी छोटेलाल साहू की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ला निवासी छोटेलाल साव के बेटे आलोक कुमार के साथ हुई थी।

शादी के दौरान लड़के वालों ने लड़की पक्ष को झांसे में लेते हुए यह कह कर भारी भरकम दहेज ले लिया। लोगों के पास दो पेट्रोल पंप के अलावे अपना बिजनेस है। शादी के बाद हकीकत कुछ और ही निकली, जब से बच्ची ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही ससुराल के लोगों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.