Breaking News

बांका में अज्ञात बीमारी से मर रहे कबूतर:पिछले 3 दिनों में 50 कबूतरों की मौ’त, डॉक्टर ने डायरिया की जताई आशंका

बांका में कबूतरों की मौत से लोगों में दहशत है। पिछले 3 दिनों में करीब 50 कबूतरों की मौत हो चुकी है। कबूतरों की मौत कैसे हो रही है इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। मामला धोरैया के रणगांव का है। मरने वाले सभी कबूतरों में एक ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पतला बीट के बाद कबूतर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ते हैं, इसके बाद तड़प तड़प कर मौत हो जाती है।

धोरैया के रणगांव में लगातार मर रहे कबूतर
धोरैया के रणगांव के कबूतर पालक जयंत महतो ने बताया कि उनके पास करीब 150 कबूतर था। इसमें से करीब 50 कबूतरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वैसे तो एक सप्ताह से कबूतरों की मौत हो रही है, लेकिन पिछले 3 दिनों में सबसे अधिक 50 कबूतरों की मौत हो चुकी है। जो कबूतर दिन में स्वास्थ्य था, वह शाम तक या सुबह तक मर चुका होता है। कबूतर पतला बीट के बाद सिर नीचे कर जमीन पर गिरता है इसके बाद वह नहीं सकता है। तड़प तड़प कर उसकी मौत हो जाती है।

गांव के अन्य कबूतर पालकों में दहशत
कबूतरों की लगातार मौत से लोग दहशत में हैं। बर्ड फ्लू को लेकर सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है। रण गांव के जयकांत महतो के कबूतरों की लगातार मौत से अन्य लोगों भी परेशान हैं। जयकांत महतो ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी डॉक्टों को दी। कहा गया कि कोल्ड डायरिया के कारण मौत हो रही है। दवा भी दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

गांव के अन्य कबूतर पालकों में दहशत कबूतरों की लगातार मौत से लोग दहशत में हैं।बर्ड फ्लू को लेकर सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है।रणगांव के जयकांत महतो के कबूतरों की लगातार मौत से अन्य लोगों भी परेशान हैं। जयकांत महतो ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी डॉक्टों को दी। कहा गया कि कोल्ड डायरिया के कारण मौत हो रही है। दवा भी दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. संतोष तिवारी ने बताया कि बीमार कबूतरों को लेकर एक व्यक्ति आए थे। उसमें डायरिया का लक्षण दिखा है। आवश्यक दवा दिया गया है। साथ ही इसके फैलने से बचने के लिए आवश्यक सलाह दी गई है। इससे बचाव के लिए कबूतर के भांड़ी की सफाई, पीने के लिए प्रतिदिन साफ पानी देना चाहिए। ठंड से बचाव का ख्याल रखना चाहिए। बर्ड फ्लू जैसा लक्षण नहीं है। सावधानी में ही बचाव है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.