Breaking News

सीवान में प्रसव के दौरान बच्ची की मौ’त, जमकर हंगामा:पी’ड़ित परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का लगाया आरोप

सीवान। में प्रसव के दौरान एक बच्ची की मौत हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों के जमकर बवाल काटा है। पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई है। घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित न्यू सीवान नर्सिंग होम का है। वहीं पीड़ित महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी शहजाद अली की 26 वर्षीय पत्नी साबिया परवीन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही शहजाद अली की साबिया परवीन के साथ शादी हुई थी। यह उसकी पहली बच्ची थी।

4 महीने से पीड़िता साबिया परवीन का इलाज न्यू सीवान नर्सिंग होम में डॉक्टर अंतरा सिंह के पास चल रही थी। आज शनिवार को प्रसव होने का आखिरी समय था। आज सुबह-सुबह हम लोग साबिया परवीन को लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे। इसके बाद उसे भर्ती करा लिया गया। प्रसव भी हुआ लेकिन बच्ची से मिलने नहीं दिया। फिर डॉक्टर व अस्पताल कर्मियों के द्वारा अस्पताल के आगे और पीछे दोनों गेट में ताला लगा दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे जानकारी हुआ कि नवजात बच्ची की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की गलत इंजेक्शन और इलाज की वजह से नवजात बच्चे की मृत्यु हुई है। बता दे की इधर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है। घटना में नवजात बच्ची की मौत होने पर मृतका के नाना सरवर आलम ने डॉक्टर अंतरा सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि घटना में बच्ची की मौत होने के बाद जब हमलोग अस्प्ताल पहुँचे तो देखा कि डॉक्टर के द्वारा भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.