Breaking News

जमुई में भोलेनाथ की पूजा करने से दूर होता रोग:पत्नेश्वर धाम स्थित मंदिर में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़

जमुई शहर से सटा किउल नदी के दूसरी तरफ जिले का प्राचीन शिव मंदिर जिसका इतिहास लगभग 800 साल पुराना।जमुई के पतनेश्वर मंदिर प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुरम्य नदी किऊल के लिए भी जाना जाता है।पहाड़ पर बने होने के कारण दूर से ही यह मंदिर लोगों को अपने और आकर्षित करता है।पत्नेश्वर धाम के पूरे परिसर और आसपास के पहाड़ो पर में लाइट की पूरी व्यवस्था की गई है।n

कहा जाता है बाबा पत्नेश्वर धाम स्थित भोलेनाथ की पूजा करने से असाध्य रोग दूर हो जाता है। इस मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव पांडे और नीरज पांडे बताते हैं कि यहां शिवलिंग स्वय अवतरित हुआ है।शिवलिंग के आसपास मंदिर का निर्माण किया गया जहां जमुई के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

बनैली राज स्टेट द्वारा मंदिर और आसपास की जमीन को ब्राह्माणों को पूजन के लिए दिया गया। शुरुआती दौर में यहां आबादी नहीं के बराबर थी।तब यहां एक साधु आए थे,जो उड़ीया बाबा के नाम से मशहूर थे,जो काफी दिनों तक पत्‍‌नेश्वर पहाड़ पर रहे।उन्होंने बताया कि जिन्हें गलित कुष्ठ था। देवघर बाबाधाम मंदिर में पूजा के दौरान उन्हें पत्‍‌नेश्वर में पूजा करने का स्वप्न देखा था।वे स्वयं पत्‍‌नेश्वर में पूजा के बाद स्वस्थ हुए और यहीं के होकर रह गए।किउल नदी में हर रोज स्नान कर पूजा से कुष्ठ जैसे असाध्य रोगों से मुक्ति का मार्ग बताया था।

बदलते वक्त के साथ यहां अब भव्य मंदिर बन गया है। सावन माह में हर दिन हजारों श्रद्धालु की भीड़ पूजा करने के लिए लगती है।विशेष कर सोमवार को मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नही मिलती है।

बाबा पत्नेश्वर् की पूजन में छोटे से शिवलिंग को चारो ओर से घेरकर दूध तथा गंगा जल से अभिषेक कराया जाता है।इस पूजन में लगातार अभिषेक के बावजूद शिवलिंग को पूरी तरह से दूध और जल में डुबाना मुश्किल होता है। बदलते वक्त के साथ अब शहर में प्रवेश के साथ ही पत्‍‌नेश्वर पहाड़, किउल नदी के बीच पत्‍‌नेश्वर धाम में मंदिर का मनोहारी दृश्य लोगों को बरबस आकर्षित कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.