मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर धावा बोलकर बदमाशों ने बैंक के कैश काउंटर से दो लाख रुपए लूट लिया। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के सुरक्षा कांड नंदलाल राय को पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद एक ग्राहक से 50 हजार तथा सीढ़ी से ऊपर चढ़ रही एक महिला ग्राहक से सोने की चेन छीन ली।:
बदमाशों की संख्या 6 बताई गई है, जो तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए बदमाशों ने तीन-चार राउंड हवा में फायरिंग भी की।

मौके पर लगी पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़।
गार्ड ने एक बदमाश को पीछे से पकड़ा था
घटना के संबंध में बताया गया है कि करीब 1:00 बजे के आसपास तीन अलग-अलग बाइकों पर आए छह बदमाश ग्राहक के वेश में अंदर घुसते ही बदमाशों ने कैश काउंटर पर पिस्तौल तान दिया और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड नंदलाल राय ने एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। जिस पर उसके दूसरे साथी ने सुरक्षा गार्ड के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह डर से उसे छोड़ दिया।

बैंक गार्ड।
हालांकि इस दौरान हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण जुटने लगे तो बदमाश पैसा जमा करने आए एक ग्राहक से 50000 तथा केवाईसी कराने पहुंची दढिया गांव की चांदनी वाला सिन्हा का सोने की चैन करीब ₹75000 मूल्य का छीन लिया।

जांच करने पहुंचे एसपी।
उधर घटना की सूचना पर एसपी हृदय कांत भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि अब तक दो लाख रुपए लूटे जाने की बात सामने आ रही है। वैसे बैंक के अधिकारी कैश का मिलान कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं को सील कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। बैंक और पास के ग्रामीणों के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।



Leave a Reply