नवादा में होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, मामला शनिवार का है

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अचानक सीने में हुआ था तेज
वहीं घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड जवान केदार प्रसाद नवादा अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद पुलिस कर्मियों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक होमगार्ड जवान अपने पीछे पत्नी और 3 पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। वहीं होमगार्ड एसोसिएशन के सदस्यों ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है।



Leave a Reply