Breaking News

बांका में किशोर ने पी लिया एक लीटर केरोसिन तेल:भाई ने डांट-फटकार लगाई तो पी लिया तेल, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

बांका: बांका में बड़े भाई की डांट से नराज एक 12 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की शाम एक लीटर केरासिन तेल पी लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे आनन-फानन में अमरपुर रेफर अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां डॉ राय बहादूर उसका इलाज कर रहे हैं। किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि किशोर विष्णु कुमार अमरपुर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के बकरी दास का बेटा है। शुक्रवार की शाम विष्णु कुमार को किसी बात को लेकर उसके बड़े भाई ब्रह्म कुमार ने डांट लगा दी। इसी बात से वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने घर में डब्बे में रखे करीब एक लीटर केरोसिन तेल पी लिया। पहले इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। लेकिन जब उसका तबीयत बिगड़ने लगा तो परिजनों को उसने इसकी जानकारी दी।

इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में रेफर अस्पताल अमरपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ राय बहादूर ने जब उसे देखा तो वे खुद उपचार में जुट गए। डॉक्टर ने बताया कि किशोर ने करीब एक लीटर तक केरोसिन तेल पी लिया है। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। किशोर का उपचार किया जा रहा है। वहीं, उसके पिता ने बताया कि उसके बड़े बेटे ने किसी बात को लेकर डांट लगाई थी, इसी बात से नराज होकर उसने एक लीटर केरोसिन तेल पी लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.