Breaking News

महापर्व पर छपरा के युवाओं ने बनाया छठ गीत:’छुटे नही कबहो बरतिया’ सॉन्ग श्रद्धालुओं को खूब भा रहा, 24 घंटों में बनाया

छठ महापर्व को लेकर धूम है चारो तरफ पूजा और छठ गीत का माहौल है। इसी क्रम में छपरा के युवाओं ने छठ गीत का प्रसारण किया। जिसको खूब सराहना मिल रहा है। मात्र 24 घंटे में तैयार वीडियो गीत को स्थानीय स्तर पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह गीत छपरा के स्थानिय लोगो द्वारा बनाया गया है इसमें पत्रकार, रेडियो जॉकी, व्यवसायी शामिल हैं। छपरा के अभिषेक अरुण और उनकी टीम फ्रेमजोमेनिया प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया है।

छठ का एक मधुर गीत लोगो के दिल को छू रहा है।कोरोना काल में जिन्होंने ने अपनों को खोया है उनकी याद में बना ये छठ गीत कर्णप्रिय होने के साथ साथ वीडियो में इसकी कहानी भी दिल को छू जाती है और देखने वाला भावुक हो जाता है। वीडियो में मुख्य कलाकार में RJ रजत, मनोरंजन पाठक, अतुल कुमार, अभिजीत शरण सिन्हा, विवेक कुमार, अशोक, सुयश कात्यायन, धीरज कुमार आदि ने शामिल है। जो पेशे से कलाकार नहीं है।

टीम लीडर अभिषेक ने बताया कि छठ महापर्व हम सभी लोगो के आत्मा से जुड़ा है । मैं 2018 से हर वर्ष छठ गीत बना रहा हूं और ये हर साल जारी रहेगा । इस बार सीमित संसाधनों और सीमित बजट में हमने कुछ करना चाहा है ,आप सब को पसंद आ रहा है यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। स्थानीय स्तर के बिभिन्न अलग अलग पेशा से जुड़े लोग का अभिनय काबिले तारीफ़ है। अभी तक कुछ प्लेटफॉम पर इस गीत के लाखों लोगों ने देखा है । एक तरफ जहां म्यूजिक के नाम पर शोर शराबा हो रहा है वहीं दूसरी तरफ ये छठ गीत एक अलग ही रंग में लोगों का दिल जीत रहा है ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.