Breaking News

रोहतास में दोहरे हत्याकांड का खुलासा:दो भाई समेत एक ही परिवार के चार गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन से जुड़ा है मामला

रोहतास पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। दरअसल जिले के डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कंचनपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकाण्ड में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी आशीष भारती ने विस्तार से जानकारी दी।null

हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

आपको बता दे कि पिछले शनिवार सुबह कंचनपुर गांव के पास सत्येंद्र सिंह की हत्या गोली मार कर दी गई थी, इसके बाद सत्येंद्र सिंह के परिजनों ने गोली मारने वाले शख्स अनिल यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। वहीं अब अनिल यादव के हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें सत्येंद्र सिंह के बेटे समेत अन्य परिजन शामिल थे।

लगातार की जा रही थी छापेमारी

अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि पैसे की लेनदेन के विवाद में कंचनपुर निवासी अनिल यादव ने सतेंद्र उर्फ झरेला सिंह को गोली मारकर हत्या दी। वहीं सत्येंद्र सिंह के परिजनों ने अनिल यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में डेहरी एएसपी नवजोत सिमी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी टीम द्वारा घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी। जिसमें कंचनपुर निवासी राजेश सिंह, पवन सिंह, नितेश रंजन सिंह और नरोतम कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी को लेकर एसआईटी की टीम डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच कर रही है। टीम द्वारा लगातार छापेमारी भी की जा रही थी। वहीं दोहरे हत्याकांड के मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी डेहरी मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई गई है। इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

मृतक का बेटा भी गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में सत्येंद्र सिंह का बेटा नरोतम कुमार के साथ स्व. गोरीशंकर सिंह का बेटा राजेश सिंह शामिल हैं। जबकि इसी परिवार के सूर्यवंश सिंह के दो बेटे नितेश कुमार और पवन कुमार भी गिरफ्तार किए गए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.